
संवाददाता मौ. राशिद

अफजलगढ़ बिजनोर (पीपीएन) आज दिनांक 5 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रोहिल्ला धामपुर से होते हुए अफजलगढ़ के रास्ते जसपुर में पहुंचे जहां अफजलगढ़ में काफी भारी मात्रा में विनय कुमार रोहिल्ला के स्वागत के लिए खड़े मिलें! रोहिल्ला के पहुंचते ही वहां पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया डॉक्टर इंद्रदेव सिंह पूर्व विधायक बढ़ापुर विधान सभा व इसरार कसार उपाध्यक्ष (बढ़ापुर विधान सभा) आदि लोगों ने फूल मालाओं से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया !विनय कुमार को आज लगभग 2:00 बजे जसपुर उत्तराखंड में सभा को संबोधित करना था! इसलिए रास्ते में पड़ने वाले क्षेत्र अफजल गढ़ क्षेत्र वे रुके और वहाँ के लोगों से बातचीत की और सभी हालचाल जाना ! समय का अभाव होने के कारण अफजलगढ़ की जनता के लिए वह थोड़ा ही समय निकाल पाये! जिसका उन्हें बेहद अफसोस भी रहा! ,