Spread the love

 
संवाददाता दीपक तोमर

रेहड़ अफजलगढ़ (पीपीएन) अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के स्टाफ द्वारा स्कूली बच्चों के साथ वर्ल्ड वेटलैंड व बर्ड वाॅचिग डे मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मानवता और ग्रह के लिए आर्द्रभूमि के मूल्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1997 में विश्व आर्द्रभूमि दिवस वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पहली बार मनाया गया था ।और अब हर वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस वर्ल्ड वेटलैंड्स डे का आयोजन आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। इस मौके पर वनदरोगा शेख मौहम्मद निजामुद्दीन, मौहम्मद अकबर अली, भोपाल सिंह, मजरूल हसन आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


स्कूली बच्चों को कराया स्थलीय भ्रमण
आर्द्र भूमि(दलदली) की महत्ता को समझाने व उनका संरक्षण के लिये छात्र छात्राओं को अमानगढ़ रेंज द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को पर्यावरण के संरक्षण संबंधित बिन्दुओ पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *