
संवाददाता जोगेंद्र तोमर
पीलीभीत (पीपीएन) शहर को सुंदर बनाने और अवैध कब्जों से सड़कों को रोड पर अभियान चलाया। अभियान के तहत खोखे और पक्के निर्माण को जसीबी से ढहा दिया गया। इस दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही और लोग खुद सामान उठाते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद रही। शुक्रवार को नगरपालिका की ओर से टनकपुर हाईवे पर स्थित जिला अस्पताल के समीप फुटपाथ पर और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को हटाने

के लिए अभियान चलाया गया। ड्रमंड कॉलेज से शुरु कर जिला अस्पताल मोड़ तक के सारे खोखे और पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन से तोड़ गया। नगरपालिका की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जेसीबी मशीन चलती देखकर अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरु कर दिया। अचानक चले अभियान से दुकानदार जब तक समझकर अपना सामान समेट पाते,तब तक उनका निर्माण गिरा दिया गया। ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिससे डीएम के निर्देश अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। अगर अब दोबारा से किसी ने कब्जा किया। तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
