Spread the love

जोगेन्द्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

पीलीभीत पीपीएन। थानामाधोटांडा गोमती उद्गम स्थल पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झील पर झूला पुल भी बनकर तैयार हो गया है। यह भी पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए बीते दिनों डीएम पुलकित खरे ने तमाम काम कराए थे। यहां पर नौका विहार, हटें, कैंटीन समेत कई काम कराए गए थे, जोकि शुरू भी किए जा चुके हैं। प्रतिदिन शाम पांच बजे बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती खासा पसंद की जा रही है। अब उद्गम स्थल की झील पर झूला पुल भी बनाकर तैयार कर दिया गया है। मंगलवार को पुल का काम पूरा हो गया और इसे शुरू भी करा दिया गया है। रोजना 150-200 पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। यह झूला पुल लकड़ी से बनाया गया है। इसमें पर्यटकों को जाने की अनुमति दी गई है। इस पुल के बनने के बाद पर्यटक भी खुश दिखे। डीएम ने बताया कि सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार काम कराया जाएगा। साथ ही इसे व्यवस्थित रखने के लिए देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *