Spread the love

पत्रकार -बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-उत्तराखंड पुलिस के होनहार दरोगा तथा वर्तमान में काठगोदाम पुलिस चौकी इंचार्ज अमरपाल की बैराज में डूबने से मौत हो गई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरोगा अमरपाल साथी सिपाही के साथ गोला बैराज में नहाने गए थे उसी दौरान जब दरोगा डूबने लगे तो उनको बचाने के लिए सिपाही ने भी छलांग लगा दी देखते ही देखते सिपाही भी डूबने लगा उसे डूबते देख एक गोता खोर ने भी छलांग लगाई और सिपाही को तो बचा लिया परंतु चौकी

प्रभारी काठगोदाम अमवरपाल को नहीं बचा सका जिसके चलते उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत को लेकर उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई गई पानी में डूबने से मौत के शिकार हुए चौकी प्रभारी अमरपाल काशीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *