Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़मीडिया

नूरपुर ‘बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, पतंजलि योग समिति, आरोग्य भारती व सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आज विकास भवन बिजनौर में बड़े उत्साह के साथ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में के पी सिंह मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर, डा नरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष आई एन ओ, वैद्य अजय गर्ग प्रांत अध्यक्ष आरोग्य भारती, योगाचार्य प्रकाश चंद तहसील प्रभारी पतंजलि योग समिति, बी आर पाल जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, मानवेंद्र सिंह जिला प्रभारी युवा भारत, पंडित गोस्वामी, विनय दुबे, अवनीश निगम, लीना देवी का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति और इसकी विशेषता पर विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सकों और योगाचार्यों ने प्रकाश डाला ।

मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह डॉ नरेंद्र और वैद्य अजय गर्ग की समस्त टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा को घर घर पहुंचाने का संदेश दिया । योगाचार्य प्रकाश चन्द ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हमारे वेद शास्त्रों का ही एक महत्वपूर्ण अंग है । हमें शरीर की प्रकृति को समझ कर उसके अनुसार ही नियमित व संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए । मिट्टी, पानी, धूप, हवा आदि हम सभी के लिए प्रकृति के वरदान है । भरत गर्ग ने चाय, चीनी, नमक और मैदा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को बताते हुए उनके विकल्प भी बताएं । युवा प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने प्राकृतिक चिकित्सा को भगवद गीता से जोड़ते हुए कहा कि हमारे कर्मों में प्राकृतिक चिकित्सा की झलक दिखाई देने चाहिए जिससे अन्य लोग भी इसकी और प्रेरित हों । डॉ नरेंद्र सिंह ने प्राकृतिक भोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला । वैद्य अजय गर्ग ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों को एकजुट होकर इस क्षेत्र में आगे बड़े स्तर पर काम करने लिए आवाहन किया । पंडित गोस्वामी ने अपने गीत के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । आई एन ओ टीम की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया । प्राकृतिक चिकित्सा के नारों की गूंज में कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में सुनील सिंह राजपूत, ओमप्रकाश राणा, जजवीर सिंह, डॉ राकेश, सोमदत्त शर्मा, सुखराम सैनी, ओ पी शर्मा, शीतल रानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कुशल मंच संचालन डॉ नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद