Spread the love

संवाददाता- विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

विदुर कुटी गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज। महाभारत कालीन महात्मा विदुर की तपोस्थली पर गत वर्षो की भांति इस बार भी गंगा स्नान मेले का उद्घाटन हुआ। जिसमें उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया और पंडित जी के द्वारा मंत्रों  उच्चारण से आरती की गई। गंगा स्नान का मेला अबकी बार कुछ

अलग है जैसे कि फूल माला इत्यादि से सजाकर उद्घाटन स्थल को एक अहम भूमिका देते हुए उद्घाटन किया गया। जिले के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है कि इस बार विदुर कुटी पर गंगा स्नान का मेला लगेगा। भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ने बताया कि गंगा का हमारे हिंदू धर्म में एक बड़ा ही महत्व है। जैसा कि आप सभी जानते हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कितना बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है गंगा स्वच्छता अभियान का, और हमारा ऐसा संगठन है जो सब को जोड़ने का काम करता है। जैसे कि आप सभी जानते हैं प्रयागराज में महाकुंभ लगता है उसमें एक भव्य तैयारी के साथ उसको बड़ा महत्व दिया

जाता है। यदि बात करें गंगा स्नान मेले की सुविधा की तो मेले में 5 जनरेटर, 410 नल, फायर बिग्रेड, के साथ साथ ही पूरे मेले को सीसीटीवी व ड्रोन कैमरो की निगरानी में पूरे मेले की देखरेख रहेगी।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए अलग से कमरे को बनवाया गया है। जिसमें कि महिलाएं गंगा स्नान के बाद कपड़े चेंज कर सकती है। साथ ही कोई सुरक्षा व्यवस्था में चूक ना हो इसके लिए भारी-भरकम पुलिस को लगाया गया है। साथ ही पूरे गंगा क्षेत्र को 8 सेक्टर में बांटा गया है। अगर किसी ने भी गंगा स्नान में किसी तरह की खलल की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह से सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसको लेकर पूरे मेले में ड्रोन कैमरे से गंगा क्षेत्र इलाके में नजर रखी जाएगी। कोई भी परिंदा पर ना मार सके। इसके लिए सादी वर्दी में पुलिस को लगाया गया है। गंगा स्नान उद्घाटन में भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, साकेंद्र प्रताप जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर, हरजिंदर कौर मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विनय राणा जिला महामंत्री भाजपा, कमलेश सैनी विधायक चांदपुर,ओम कुमार विधायक नहटौर, मौसम चौधरी, रोबिन चौधरी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, ललित चौधरी मंडल अध्यक्ष झालू, प्रशासन अधिकारियों में  उमेश मिश्रा जिलाधिकारी बिजनौर, डॉ धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर, डॉ प्रवीण रंजन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर, कुलदीप गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर,  सतीश कुमार जिला मेला अधिकारी, श्यामबहादुर शर्मा एएमए,कपिल कुमार अभियंता जिला पंचायत बिजनौर, अनिल कुमार चौकी इंचार्ज, अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद