Spread the love

संवाददाता- डॉ.विशाल त्यागी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज। बिजनौर शहर के पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता,और स्लोगन प्रतियोगिता के अलावा प्रभात फेरी एवं रैली निकाली निकाली गई । प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा भाव का संकल्प दिलाया एवं रैली निकलवाई । रैली विद्यालय के मुख्य मार्ग से होकर आस-पास के गांव में से होकर विद्यालय में आकर संपन्न हुई। शिक्षक ,चेतना भटनागर, शिप्रा चौधरी, अशोक त्यागी, वरुण काकरान ने छात्रों को साथ लेकर रैली निकाली और ग्राम वासियों को मतदान के लिए जागरूक कर बताया कि जो भी व्यक्ति 18 वर्ष के हो चुके हैं वे सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा कर मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनें । रैली में छात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद