Spread the love

पत्रकार विजेंद्र सैनी परिपाटी न्यूज़ ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ रुड़की। हीरो मोटोकॉर्प अपने ही मजदूरों का करती है।शोषण व उत्पीड़न, जिसका जीता जागता उदाहरण है सलेमपुर राजपूताना रुड़की निवासी अरुण सैनी। 11 साल काम कराकर हीरो मोटोकॉर्प ने झूठे आरोप लगाकर अरुण सैनी को कम्पनी से बाहर कर दिया। जिसको लेकर अरुण सैनी मंत्री से लेकर सन्तरी तक सभी के यहां लिखित व मौखिक फरियाद लगा चुका है लेकिन कहीं से भी सहयोग नहीं मिला है। दीपावली के अवसर पर सभी कंपनियां अपने मजदूरों को उपहार , बोनस व मिठाईयां देती है लेकिन हीरो मोटोकॉर्प अपने मजदूरों को सिर्फ देती है यातनाएं। अभी कुछ दिनों पहले हीरो मोटोकॉर्प ने पुलिस प्रशासन को 45 बाइक दी थी।

हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक 51 हजार पौधे व स्वास्थ्य विभाग को दुपहिया एम्बुलेंस भी दी थी। फिलहाल ही हीरो मोटोकॉर्प ने मुख्यमंत्री धामी को 10 एंबुलेंस दान में दी ,लेकिन हीरो मैनेजमेंट द्वारा बिना गलती के निकाले गए कर्मचारियों को प्रबंधन कुछ नहीं देता। हीरो में काम करने वाले मजदूरों ने अपने मेहनत की कमाई से कुछ पैसे इकट्ठा करके अरुण सैनी के लिए उपहार, मिठाई व कुछ पैसे उसके घर भिजवाए जिससे परिवार को बहुत खुशी मिली है। अरुण सैनी के परिवार ने सभी मजदूरों को दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP