Spread the love

रिपोर्ट – मोहन दत्त भट्ट / परिपाटी न्यूज़ मीडिया, देहरादून

देहरादून पीपीएन: साईं नारायण सेवा धाम शास्त्री नगर गली नंबर 2 में उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्था के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,

आयोजन संस्था के अध्यक्ष डॉ-पी- डी- जूयाल डॉक्टर जी एस नेगी हरिकिशन पेरवाल, निवेश अग्रवाल, गणेश सेमवाल, आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर शिविर का लाभ उठाया शिविर में लोगों को डॉक्टर जी एस मेडिकोज की ओर से दवाइयां मुफ्त में वितरित की गई।

नारायण सेवा धाम के चिकित्सा शिविर में कार्यकर्ता के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया संस्था के द्वारा महिला मोर्चा का गठन भी किया गया।

लक्ष्मी अग्रवाल को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया श्रीमती निवेश अग्रवाल को महामंत्री एवं श्रीमती लाजवंती पेरवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया संस्था द्वारा सूचित किया गया कि प्रत्येक रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर 11:00 से 2:00 बजे तक साईं नारायण सेवा धाम शास्त्री नगर गली नंबर 2 हरिद्वार रोड पर आयोजित होता रहेगा संस्था द्वारा यह भी घोषणा की गई कि संस्था गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा हेतु संपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी और अन्य कई गरीब और जरूरतमंद लोगों को जरूरत का सामान वितरित करती रहेगी l

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

One thought on “निशुल्क चिकित्सा का शिविर लगाकर किया गया इलाज और बताई गई अपनी आगामी योजनाएं….”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *