Spread the love

संवाददाता- प्रमेंद्र नारायण
हरिद्वार परिपाटी न्यूज़-
थाना पिरान कलियर। के क्षेत्र गांव जस्सावाला मे गन्ने के खेत में कटाई के दौरान एक किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। चीख पुकार पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग ने भागकर मौके पर पहुंचे और किसान की जान बचाई मुताबिक, हमला मादा गुलदार ने किया और उसके साथ दो शावक भी हैं। वन विभाग और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुँच गई हैं। गुलदार और उसके शावको को पकड़ने के लिए रेस्क्यू जारी है। थाना पिरान कलियर क्षेत्र के गांव जस्वावाला निवासी किसान देवेन्द्र उम्र 40 वर्ष रविवार की सुबह खेत पर गन्ने की कटाई करने पहुंचा था। सुबह के समय अचानक गन्ने के खेत से निकले किसी जंगली जानवर के बच्चों बोलने की आवाज सुनाई दी।
जैसे ही वह उनके देखने के लिए आगे बढ़ा घात लगाए बैठी मादा गुलदार ने उस पर हमला कर दिया जिससे किसान गोभी के खेत में जाकर गिर गया। उसकी चीख-पुकार पर आसपास के खेतो पर काम कर रहे। किसान उसकी ओर दौड़े (शोर-शराबा करने पर मादा गुलदार पास के गन्ने के खेत में चली गयी।किसान पर हुए हमले से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलने पर वन विभाग और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुँची।
ग्रामीणों का कहना हैं कि मादा गुलदार ने हमला किया है,और उसके साथ दो शावक भी हैं। वन विभाग व डॉक्टरों और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर मादा गुलदार ओर उसके शावकों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू जारी है

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP