Spread the love



संवाददाता दीपक तोमर


राज्य सहित देश के नौ राज्यों मे वर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने से सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया हैं। कोरोना वायरस संक्रमण अभी पूरी तरह विदा नहीं हो पाया और इस बीच एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू से तनाव पैदा हो गया। इससे निपटने के लिए प्रदेश की सरकार जुट गई है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया जा चुका है। अन्य राज्यों से मुर्गी व अन्य पक्षियों को लाने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। कोविड कंट्रोल रूम पर बर्ड फ्लू की भी सूचना की व्यवस्था की गई है। साथ ही आपातकालीन नंबर जारी किया है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को सूचनाओं के लिए सक्रिय कर दिया गया है।


जलीय जीवों व परिंदो मे वर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने से रोकने के लिये अमानगढ़ मे पांच निगरानी टीम बनायी गयी हैं।रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अमानगढ़ मे सौ से अधिक अप्रवासी पक्षियों की प्रजाति मौजूद है। प्रतिवर्ष हजारो की संख्या मे शीत ऋतु में दर्जनो प्रजाति के साइबेरियन व प्रवासी पक्षी अमानगढ़ के वेटलैंड व पीलीडाॅम मे आते हैं। वर्ड फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच टीमें गठित की गयी हैं। प्रत्येक टीम मे चार वनकर्मी रखे गये हैं।टीम द्वारा पीलीडाॅम, वेटलैंड, वाटर हाॅल सहित वनक्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रहीं। पक्षियों में वर्ड फ्लू का लक्षण पाये की सूचना पशुपालन विभाग सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को दी जायेंगी। फिलहाल वन क्षेत्र में वर्ड फ्लू से किसी पक्षी की मौत नही हुई है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *