Spread the love

संवाददाता-विपिन धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हलदौर बिजनौर पीपीएन। दबंगों के खोब से परेशान है व्यापारी ऐसे ही एक मामला हल्दौर ब्लाक के निकटवर्ती ग्राम मुबारकपुर का है जहां पर कुछ दबंगों ने एक दूधिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया एक तो पहले ही देश ही नहीं पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है लेकिन दबंग अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं। रास्ते में किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। राजवीर के सिर में पीछे से गोली लगी है। हल्दौर के गांव खतापुर निवासी राजवीर सिंह पाल उर्फ बरम (35 वर्ष) पुत्र दलीप सिंह दूध खरीद व बेचता था।  ग्रामीणों की सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास से मृतक की दूध की कैन बंधी बाइक खड़ी मिली हैं।

ङजिसमें परिजनों के अनुसार राजवीर सिंह शनिवार की सुबह गांव मुकरपुर गदई में पांच बजे प्रतिदिन की भांति बाइक से दूध लेने गया था। उसका शव ग्राम खतापुर-मुकरपुर गदई की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव देवता के पास पड़ा मिला। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, डॉग स्क्वायड टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचे। एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को शीघ्र घटना के खुलासे के आदेश दिए। मृतक की पत्नी राजो देवी की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद