
संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
गंज बिजनौर पीपीएन। मामला उत्तर प्रदेश बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत निजामपरा गंज का है जहां पर काफी समय से विदुर कुटी चौकी इंचार्ज अमित कुमार के द्वारा दारू के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते परिपाटी न्यूज़ ने पहले भी अवैध कच्ची दारू की खबरों को विस्तार से दिखाया था जिससे कुछ समय के लिए यह कारोबार ना के बराबर हो गया था । अब मामला शान्त होते ही कच्ची दारूमाफियाओं ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली । कच्ची शराब से कई घर बर्बाद हो चुके हैं दारू से काफी लोग पहले भी मर चुके हैं लेकिन दारू माफिया अपने कुकर्मों से बाज नहीं आ रहे हैं।

पहले भी कहीं गरीब घर बर्बाद हो चुके हैं लेकिन शराब माफिया चंद पैसों के कारण जिंदगी को बर्बाद कर देते हैं । इसी कड़ी में कल दारू माफिया सोनू पुत्र रिडकु, सोम पुत्र रवि दत्त, जयप्रकाश पुत्र कालू, राजेंद्र पुत्र जग्गू को पुलिस ने एक बार फिर अवैध कच्ची व पक्की शराब के साथ थड़ दबोचा । जिनके पास से 40 लीटर अवैध कच्ची दारू व पक्की शराब में 30 फाइटर के पव्वे बरामद हुए । जिन्हे विदुर कुटी गंज चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने कब्जे में ले लिया तथा साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी जांच शुरू कर दी है । वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, कोतवाल बिजनौर, मंडावर थाना कोतवाल और पीएससी की बटालियन तथा साथ ही विदुर कुटी चौकी इंचार्ज अमित कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे ।