
संवाददाता-मनोज सैनी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
गंज, बिजनौर पीपीएन। गंज स्थित सैनी धर्मशाला में परिपाटी न्यूज़ ने आज एक जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता एंव मुख्य अतिथि एसपी तंवर (एडिशनल कमीश्नर मुरादाबाद मंडल परिपाटी न्यूज़) ने कार्यक्षेत्र में पत्रकारों के सामने आनेवाली समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया!
आज दिन शुक्रवार को गंज स्थित सैनी धर्मशाला में परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप की जिला इकाई ने आज एक सभा का आयोजन किया जिसमें परिपाटी न्यूज़ के एसपी तंवर (एडिशनल कमीश्नर मुरादाबाद मंडल ) को मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप आमन्त्रित किया गया, मुरादाबाद मंडल के एडिशनल कमीश्नर मुरादाबाद मंडल ने वहाँ उपस्थित परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप के सभी कार्यकर्ताओं से उनके मन के विचार और कार्यक्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को सुना और तुरंत सभी की समस्याओं का निराकरण किया ,साथ ही उन्होंने पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पत्रकार ही सच्चे समाजसेवक होतें हैं यदि पत्रकार नहीं होगा तो इन्सानियत को हर बार कुचला जायेगा ! और किसी गरीब व बेसहारा की आवाज उठाने वाला कोई नहीं होगा , साथ उन्होंने कहा कि हमें पत्रकारिता करनी

चाहिए अपने लिए नहीं ,सक्षम लोगों के लिए, नहीं बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की आवाज उठाने के लिए ! सभा का सफल संचालन दीपक भार्गव ( जिला कम्प्यूटर ओपरेटर) ने किया ! मनोज कुमार सैनी ( परिपाटी संवाददाता गंज) और विक्की जौशी (तहसील प्रभारी परिपाटी न्यूज़ बिजनौर) ने मेजबान की भूमिका निभाई, साथ ही देवेश्वर धीमान ( जिला मुख्य संवाददाता परिपाटी न्यूज़ बिजनौर) ने सभा की अध्यक्षता करते हुए सभी किस प्रकार खबर को लिखना चाहिए इस जानकारी परिपाटी संवाददाताओं को अवगत कराया! सभा में ताजपुर से पंहूचे ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र तोमर ने भी अपने अनुभव को नये जुड़े साथी संवाददाताओं से साझा करते हुए अपने विचार रखें, सभा में किसी कारण से विलम्ब से जिला क्राइम रिपोर्टर कुलदीप भार्गव ने भी सभी उपस्थित पत्रकारों को दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया! इन सभी वक्ताओं के साथ साथ सभा में मोहम्मद राशिद ( परिपाटी संवाददाता थाना क्षेत्र अफज़ल गढ़), राजीव कुमार ( परिपाटी संवाददाता थाना क्षेत्र रेहड़), नितिन कुमार ( परिपाटी संवाददाता थाना क्षेत्र बिजनौर) , विपिन शर्मा ( ब्लॉक प्रभारी ब्लॉक हल्दौर ), हर्षित भारद्वाज ( परिपाटी संवाददाता थाना क्षेत्र चांदपुर), हर्षित अग्रवाल ( सहयोगी परिपाटी न्यूज़ थाना क्षेत्र चांदपुर), सचिन कुमार ( सहयोगी परिपाटी न्यूज़ चौकी क्षेत्र गंज), निरंजन सिंह ( सहयोगी परिपाटी न्यूज़ थाना क्षेत्र अफज़ल गढ़) आदि उपस्थित रहें