
विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन। जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने आज बालावाली क्षेत्र में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।
शिविर में श्री धीर सिंह निवासी ग्राम डुमनपुरी ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता के सम्बन्ध मंे,
श्री गोपाल कुण्डलीवाल एवं ग्रामीण ग्राम हबीबपुर कुडी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र बनवाये जाने के सम्बन्ध में, श्री मन्नू निवासी ग्राम रघुनाथपुर द्वारा आवासीय घर के ऊपर से विद्युत लाईन-हटवाने के सम्बन्ध में आवेदन दिया।श्रीमती अनिता द्वारा आंगनबाड़ी

केन्द्र डुमनपुरी में विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में, श्री गोपाल कुण्डलीवाल एवं निवासी ग्राम कुडी भगवानपुर द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाये जाने के सम्बन्ध में, श्री समय सिंह ग्राम कलसिया द्वारा विद्युत पोल न होने के कारण विद्युत सुविधा न मिलने की शिकायत दर्ज करायी गयी। श्री होशराम ग्राम गिद्धावली ने टूटे हुए विद्युत पोलों के स्थान पर नये विद्युत पोल लगाने, श्री कमल ग्राम कलसिया ने विद्युत की लाईन व विद्युत पोल लगाये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। कलसिया ग्राम के ब्रह्मपाल व अन्य ग्रामीणों द्वारा पानी की टंकी एवं मरम्मत के सम्बन्ध में, गोपाल कुण्डलीवाल एवं अन्य निवासी ग्राम कुडी

भगवानपुर द्वारा ग्राम कुडी भगवानपुर में 400 फीट गहरा हैण्डपम्प लगवाये जाने, श्रीमती ममता ग्राम रघुनाथपुर उर्फ बालावाली में पेयजल लाईन स्थापित करने, सुरेश ग्राम कलसिया एवं नीटू ग्राम डुमनपुरी ने अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया।
प्रमोद शर्मा ग्राम बालावाली ने मोटरमार्ग निर्माण के सम्बन्ध में, मुकेश कुमार ग्राम कलसिया एवं हरपाल सिंह ग्राम डुमनपुरी ने भूकटाव हेतु पेचिंग कार्य के सम्बन्ध में, सुरेश कुमार पूर्व प्रधान ग्राम कलसिया ने तटबन्ध बनाये जाने के सम्बन्ध