Spread the love

राजवीर सिंह तोमर /परिपाटी न्यूज़ मीडिया ऋषिकेश

ऋषिकेश पीपीएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया के पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा टोल प्लाजा के विरोध में आज ऋषिकेश विधायक विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी के कैंप कार्यालय का घेराव किया गया ।


खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी आंदोलनकारी, राजनीतिक एवं सामाजिक पार्टी के सदस्यों द्वारा जो विधायक कैंप कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम अपने निर्धारित समय प्रात: 10:30 बजे प्रारंभ हुआ नीम करोली मंदिर से पैदल चलते हुए सभी आंदोलनकारी आईडीपीएल फैक्ट्री के पास जब पहुंचे तो वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से बैरिकेडिंग लगाई गई थी आंदोलनकारी बड़ी संख्या में नारे लगाते हुए बैरिकेडिंग तक पहुंचे जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और जोर-जोर से क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारे लगाने लगे पुलिस द्वारा जोर जबरदस्ती करके उन्हें बैरिकेडिंग से उतारा गया जिसमें उन्हें हल्की फुल्की चोटे भी लगी व एक तरफ से खरोला की कमीज भी फट गई।


खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमचंद अग्रवाल अगर सही मायने में सही व्यक्ति है और जो उन्होंने घोषणा करी है कि टोल प्लाजा अब स्थगित कर दिया गया है तो कृपया करके उसका शासनादेश या लिखित में कोई कागज ऐसा दिखाएं जिसमें देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा यह संस्तुति दी गई हो कि अब नेपाली फार्म छिददरवाला में टोल प्लाजा नहीं लगेगा ऐसा कोई भी लिखित कागज क्षेत्रीय विधायक के पास नहीं है ।


खरोला ने कहा ऐसे जुमले हमने पिछले कई चुनावों में भाजपा के बड़े नेताओं के द्वारा सुने हैं अब हमें भाजपा के नेताओं के उन जुमलों के ऊपर भरोसा नहीं है जो चुनावी समय में बोले जाते हैं ।


खरोला ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस विधायक को अपनी विधानसभा क्षेत्र के किस हिस्से में भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा क्या बनाया जा रहा है यदि इसकी जानकारी नहीं है तो ऐसे विधायक को स्वयं ही विधायक के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
खरोला ने कहा ऐसे में यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा आज यह प्रदर्शन सभी राजनीतिक सामाजिक दलों के द्वारा मिलकर के किया गया था जिसमें कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रही और भविष्य में भी इस आंदोलन में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रहेगी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *