
संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया
हीमपुर दीपा,बिजनौर पीपीएन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सादाबाद , फैजीपुर खादर, सलेमपुर में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने कोरोना वैक्सीन के विषय में जागरूक किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर समस्त ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबको कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए ।इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। मैंने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है ।किसी कारणवश यदि
किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो उसे सावधानी रखनी चाहिए। हमें सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए ।हमें अपने चेहरे पर मास्क लगाकर रखना चाहिए। 2 गज की दूरी का पालन करें। हाथ बार-बार धोते रहें। कोरोना महामारी से हमें जीतना है ।हमें कोरोना को हराना है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गंदगी न रखें ।
विधायक कमलेश सैनी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। और उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि जो भी आपकी समस्या है उसको लिखित रूप में मुझे दे ।उन समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं के विषय में भी अवगत कराया ।

उन्होंने बताया कि आज के समय में सभी के पास बड़े मोबाइल है। उसमें आप केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जान सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं ।आप बिना जानकारी के किसी योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
गांव के दौरे में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी के साथ विधायक पति मास्टर हरिराज सिंह ,डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, श्रवण चौहान, संजीव कुमार और ग्रामीण पूर्व प्रधान मूलचंद चौहान, भाग सिंह, चतर सिंह ,जयपाल सिंह ,खजान सिंह, अरुण चौहान ,डॉक्टर प्रताप सिंह ,ननवा सिंह चौहान ,ओमप्रकाश गंगाराम ,सुखराम, पप्पू ,ऋषि पाल सोबीर अन्य सम्मिलित रहे। डॉक्टर भूपेंद्र चौहान की इस कार्य में अहम भूमिका रही।
