
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
चांदपुर,बिजनौर पीपीएन। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह जाकर वृक्षारोपण किया तथा सभी नगरवासियों से वृक्षों को ज्यादा से ज्यादा लगाने की अपील भी की। सेवा भारती के कार्यकर्ता जो सदैव जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। वह नगर में जनता की सेवा करने के साथ -साथ ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर नगर में जगह-जगह वृक्षारोपण करते नजर आए, सेवा भारती के कार्यकर्ता आशु गोयल (समाजसेवी) ने बताया, कि वह इस कोरोना काल में जैसे भी हो रहा है, जनता की सेवा कर रहे हैं। परंतु देश में इस कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी ने हमें पर्यावरण के प्रति और जागरूकता लाने पर बल दिया है।

इसलिए सेवा भारती के कार्यकर्ता होने का दायित्व हमें जनता की सेवा के लिए तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने को प्रोत्साहित करता है। सेवा भारती के कार्यकर्ता दीपांशु शर्मा ने भी लोगों को कहा कि सभी लोग अपने आसपास वृक्ष लगाएं। और साफ सफाई रखें। इस कोरोना काल में पर्यावरण के प्रति और अधिक सचेत रहने की अपील भी की। इसी के साथ सेवा भारती के कार्यकर्ता देव शर्मा ने बताया कि वह आज नगर में 50 से ज्यादा पेड़ नगर के अलग-अलग स्थानों में लगा चुके है। तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील रहे हैं।