ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं, विधायक ने हर वर्ग के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद का दिया भरोसा
गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा खुर्द में बृजमोहन शर्मा (जनरलिस्ट) के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने विधायक उमेश कुमार शर्मा के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दे रखे। ग्रामीणों की बात सुनते हुए विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि गरीब, निर्धन और समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि वह हर व्यक्ति की समस्या सुनते हैं और अपने स्तर से उसके निराकरण का प्रयास करते हैं।

यही वजह है कि समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग उनके साथ जुड़कर अपनी बात रखते हैं। विधायक ने आगे कहा कि उनके द्वारा अब तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह कराने में सहयोग किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में बृजमोहन शर्मा, सोनू कुमार, अनिल कुमार, रतीराम, सुंदरलाल, श्यामलाल, सुंदर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
