Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार।(परिपाटी न्यूज़) ज्वालापुर की राजलोक कॉलोनी में कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला एक बार फिर चर्चाओं में है। कॉलोनी में जमीन के छोटे-छोटे भूखंड काटकर बेचे जाने के आरोपों ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (H.R.D.A) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसकी शह पर कॉलोनी में प्लॉटिंग का कारोबार चल रहा है? क्या संबंधित विभाग को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है? सबसे बड़ा सवाल यह है। कि यदि राजलोक कॉलोनी का नक्शा विधिवत स्वीकृत है। और भूमि की 143 संबंधी प्रक्रिया भी पूरी है। तो फिर कॉलोनी में नाली, पार्क, पार्किंग और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति क्या है? क्या स्वीकृत मानचित्र में इन सुविधाओं के लिए स्थान निर्धारित किया गया है? यदि हां तो मौके पर उनका पालन कितना हो रहा है? और यदि नक्शा स्वीकृत नहीं है तो भूखंडों की खरीद-फरोख्त किस आधार पर की जा रही है? स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच यह मामला केवल प्लॉट काटने और बेचने तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि आम लोगों की जमा पूंजी और उनके भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। कहीं ऐसा तो नहीं कि लोगों को सुविधाओं से युक्त कॉलोनी का सपना दिखाकर भूखंड बेचे जा रहे हों जबकि धरातल पर बुनियादी व्यवस्थाएं ही अधूरी हों? (HRDA) की निगरानी व्यवस्था पर सवाल हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का दायित्व शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। ऐसे में राजलोक कॉलोनी में कथित प्लॉटिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर प्राधिकरण की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आखिर विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करते? क्या कॉलोनी का स्वीकृत नक्शा भूमि उपयोग और प्लॉटिंग की अनुमति सार्वजनिक की जाएगी? यदि निर्माण और प्लॉटिंग नियमों के विपरीत हो रही है। तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? वहीं यदि सब कुछ नियमों के तहत है। तो (H.R.D.A) को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि आम जनता के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें।भू-माफियाओं पर कब कसेगा शिकंजा? कथित भू-माफियाओं द्वारा छोटे छोटे भूखंड काटकर बेचने के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। प्रशासन और (H.R.D.A) को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि राजलोक कॉलोनी का लेआउट स्वीकृत है। या नहीं कितने भूखंडों को अनुमति दी गई है। और मौके पर स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। या नहीं। अब देखने वाली बात यह होगी कि (H.R.D.A) के अधिकारी राजलोक कॉलोनी के मामले में कब तक निरीक्षण और जांच की कार्रवाई करते हैं। या फिर कथित अवैध प्लॉटिंग का यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। सबसे अहम सवाल यही है। कि क्या (H.R.D.A) भू-माफियाओं पर कार्रवाई करेगा या राजलोक कॉलोनी में प्लॉटिंग का खेल इसी तरह चलता रहेगा?

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *