Spread the love

रात तीन बजे चिमियावली गांव में की गई छापेमारी,एक्सकेवेटर-कम लोडर और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कब्जे में लीं

मुकुट यादव

सम्भल। (परिपाटी न्यूज़)जनपद में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एक्सकेवेटर-कम-लोडर और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों समेत पांच वाहनों को पकड़ लिया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने अपनी टीम के साथ चिमियावली गांव में अचानक छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक एक्सकेवेटर-कम-लोडर और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।

खनन विभाग की टीम ने सभी पांच वाहनों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में सुपुर्द कर दिया। तड़के हुई इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए रात और सुबह के समय भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *