मो0 आलम
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़) जिले में शुक्रवार दोपहर CGST विभाग की कई टीमों ने प्लाईवुड कारोबारी सुरेश अग्रवाल के प्रतिष्ठानों और आवास पर एक साथ पहुंचकर जांच शुरू की। दोपहर करीब डेढ़ बजे टीमों ने फैक्ट्रियों के साथ टीचर्स कॉलोनी स्थित आवास पर भी दस्तावेज खंगाले। अचानक हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद एहतियातन कई अन्य कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

देर शाम तक विभागीय टीमों की जांच जारी रही। हालांकि, कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
