Spread the love

एनएफडीपी पोर्टल पर मत्स्य पालन के इच्छुक किसानों का किया गया पंजीकरण

अफजाल हुसैन

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़)ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मन्नीखेड़ा में शनिवार 21 नवंबर को विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विवेक कुमार तथा मत्स्य निरीक्षक श्री संजीव वर्मा ने किसानों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है।इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं,जिनका लाभ पात्र किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त कर सकते हैं।शिविर के दौरान अधिकारियों ने किसानों को मत्स्य पालन शुरू करने,विभागीय योजनाओं से जुड़ने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के बारे में भी समझाया।

इसके साथ ही नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पोर्टल पर मत्स्य पालन करने के इच्छुक किसानों का पंजीकरण भी कराया गया।अधिकारियों ने किसानों से मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे आने और विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में किसानों ने भी मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की और योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित कर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *