Spread the love

सम्भल पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त सड़क सुरक्षा अभियान,चालकों को किया जागरूक

मुकुट यादव

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़)आगामी सर्दी के मौसम में कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सम्भल पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है।शनिवार को सीओ यातायात स्तुति सिंह और एआरटीओ सम्भल अमिताभ चतुर्वेदी ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए।साथ ही वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित सफर करने के लिए जागरूक किया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रिफ्लेक्टर टेप की उपयोगिता समझाई। उन्होंने बताया कि सर्दियों में घना कोहरा छाने के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहन पीछे से आने वाले चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते,जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगे होने से वाहन दूर से ही दिखाई देने लगता है और पीछे से आ रहे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलता है।

अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं। इसके अलावा सड़क पर वाहन खड़ा करते समय विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।पुलिस और परिवहन विभाग ने बताया कि आमजन की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *