भॊजपाल सिंह
सम्भल ( परिपाटी न्यूज मुरादाबाद-संभल रोड पर बीती रात लगभग 5:57 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ग्राम बस्तौर निवासी 45 वर्षीय विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विजयपाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह बस्तौर गांव के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विजयपाल मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर वहां मौजूद ग्रामीण तुरंत दौड़कर आए।

लोगों ने विजयपाल को संभाला और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल विजयपाल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
