मो0 आलम
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़) बाइक सवार मनीष गिरी (उम्र 35), पिता रामसागर गिरी, गौरिया निवासी। ट्रैक्टर चालक दीपक पांडेय, फरधान थाना क्षेत्र के गुलचौरा गांव निवासी (गन्ना बेचकर लौट रहे थे)। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाइक ट्रॉली के नीचे फंस गई थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इलाज बेहजम पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहजम पहुंचाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस चौकी के प्रभारी पन्नालाल सोनी समेत दीवान रामकृष्ण मिश्रा, संजय और दीवान भूपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मौके पर भीड़ जुटने के बाद स्थिति संभाली गई।
