लोकचंद शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद,किरतपुर थाना पुलिस द्वारा एक अवैध शराब के धंधे में लिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 17.11.2026 को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त घनश्याम पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम शाहबपुरा रतन थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को 38 फ्रूटी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

उपरोक्त से संबंधित थाना किरतपुर में अभियुक्त घनश्याम पुत्र पूरन सिंह के विरुद्ध मुकदमा आर्म्स एक्ट संख्या 354/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1.उप. निरीक्षक अर्जुन तोमर
2.आरक्षी 2103 शिवांक कुमार
3.आरक्षी 3167 आर्यन कुमार सभी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर।
