Spread the love

राजपाल सिंह गुर्जर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। जिला सहकारी बैंक बिजनौर एवं नाबार्ड के बैनर चले आकाशवाणी ८९.६ के सहयोग से ग्राम उलेढा में धर्मवीर सिंह की बैठक पर वित्तीय समावेशन संतति अभियान के तहत वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कैंप लगाया गया जिसमें जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमरेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मीटिंग का संचालन मुनेंद्र सिंह सचिव और अध्यक्षता बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मुकरपुर गुर्जर की चेयरपर्सन के पति राजपाल सिंह ने की। बैठक में आकाशवाणी से पधारे सुनील कुमार भारद्वाज ने उपस्थित ग्रामीण को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिए। जिला सहकारी बैंक से पधारे मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमरेंद्र तोमर ने नाबार्ड के तहत बैंक द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का विस्तृत रूप से वर्णन किया और ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने के लिए आग्रह किया और बताया कि सहकारी बैंक अन्य बैंकों के मुकाबले ब्याज दर कम पर ऋण उपलब्ध कराता है।

बी पेक्स के द्वारा जुड़े किसानों को न्यूनतम 3% पर ऋण उपलब्ध करता है। इस अवसर पर गंज समिति से सुभाष सिंह,डॉक्टर नरेश पाल सिंह,मास्टर अजीत सिंह,अजय सिंह अमीन, यशपाल सिंह नेताजी, योगराज सिंह, मेघराज सिंह,धर्मवीर सिंह,छोटेलाल गुप्ता, सूरज प्रकाश, मास्टर राजपाल सिंह,विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *