गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरी में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि साढ़े चार साल का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद गांव की सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर इतने लंबे समय में भी सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो पाया? क्या जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया?
ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत को लेकर भी ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा? अब देखने वाली बात यह होगी कि विधायक अनुपमा रावत ग्रामीणों की इस नाराजगी पर क्या जवाब देती हैं और गांव की सड़क का निर्माण कब तक शुरू हो पाता है।
