अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)सियाऊ, चांदपुर। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फादर सन पब्लिक स्कूल में 6 नवंबर 2026 को दिवाली सेलिब्रेशन के अंतर्गत रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर रंगोली, सजे हुए बोर्ड, दीयों और कंडीलों से जगमगा उठा और हर तरफ उत्सव का माहौल छाया रहा। ब्लॉक A के परिणाम ब्लॉक A में कक्षा 11 के सभी सेक्शनों के लिए हाउस वाइज बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें पैसिफिक हाउस ने 80 में से 80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 9 के सभी सेक्शनों के लिए हाउस वाइज रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें अमेज़ॉन हाउस ने 80 में से 78 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लास डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन में कक्षा 10वीं E ने 80 में से 80 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। कक्षा 10वीं D ने 78 अंकों के साथ द्वितीय और कक्षा 11वीं B ने 76 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक B के परिणाम ब्लॉक B में क्लास बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं A ने प्रथम, कक्षा 8वीं C ने द्वितीय और कक्षा 7वीं D ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता में नाइल हाउस प्रथम स्थान पर रहा। कक्षावार गतिविधियाँ कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा 1 और 2 के नन्हे बच्चों ने सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाए, कक्षा 3 और 4 के बच्चों ने दीया मेकिंग की, कक्षा 5 और 6 के बच्चों ने थाली डेकोरेशन में अपनी कला दिखाई, और कक्षा 7 और 8 के बच्चों ने रंग-बिरंगे कंडील बनाकर सबका मन मोह लिया।

निर्णायक मंडल प्रतियोगिताओं का निर्णय पेंटिंग के शिक्षक शिव कुमार, वरालिका, राजो और झलक ने किया। निर्णायकों ने बच्चों की मेहनत, सजावट और रचनात्मकता की भरपूर सराहना की। बधाई और शुभकामनाएँ स्कूल मैनेजर और आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा मैम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने भी विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।दीपों के इस पर्व पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
