शिव कुमार
संभल( परिपाटी न्यूज़ )ग्राम चंदवार स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का धार्मिक विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा चामुंडा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचक अरुण शास्त्री जी ने किया।

कथा के उद्घाटन अवसर पर पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर गौरव कुमार यादव पूर्व सैनिक संगठन प्रांत उपाध्यक्ष मेरठ प्रांत, रविंद्र कुमार त्यागी पूर्व सैनिक ,जसवीर सैनी (सेक्टर संयोजक), दीपक शर्मा (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष असमोली), संजीव सैनी, गुड्डू सैनी, प्रदीप सैनी, शुभम सैनी, विजय पाल सैनी, आकाश सैनी एवं सुरेश सैनी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
