Spread the love

अमित कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ द्वारा बुधवार को माहेश्वरी सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान की जमकर प्रशंसा की। तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार दोपहर आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने मुकेश माहेश्वरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, परितोष भारती सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने मुकेश माहेश्वरी के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *