Spread the love

आशु तोमर

बिजनौर( परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए रेलवे क्रॉसिंग संख्या 483 के नीचे अवैध रूप से खड़े तेल टैंकर को हटवा दिया है। इस टैंकर के हटने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बड़ी राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या 483 डबल फाटक के नीचे लंबे समय से एक तेल टैंकर खड़ा था। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले आमजन, स्कूली बच्चों, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

संकरे रास्ते पर टैंकर खड़े होने से आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे बच्चों के स्कूल और लोगों के अपने गंतव्य पर पहुंचने में काफी देरी होती थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए आदर्श नगर के आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने सीधे पेट्रोलियम मंत्रालय को एक आधिकारिक शिकायत भेजी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और टैंकर को मौके से हटा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *