Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार। (परिपाटी न्यूज़) ज्वालापुर क्षेत्र के सराय स्थित उमर कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां बिजली का खंभा तो खड़ा कर दिया गया लेकिन ग्रामीणों के अनुसार करीब दो से ढाई साल बीत जाने के बावजूद उस पर बिजली के तार नहीं खींचे गए। ऐसे में खंभा बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय केवल शोपीस बनकर रह गया है। अब सवाल यह है। कि आखिर बिजली विभाग ने खंभा लगाने के बाद अपना काम अधूरा क्यों छोड़ दिया? कॉलोनीवासियों का कहना है। कि बिजली विभाग की इस कथित लापरवाही का खामियाजा उन्हें लंबे समय से भुगतना पड़ रहा है। एक ओर बिजली का खंभा खड़ा है। दूसरी ओर लोग बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई कई घंटे बिजली गायब रहने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे ग्राम प्रधान के पास भी पहुंचे थे। उनका कहना है। कि ग्राम प्रधान ने संबंधित बिजली अधिकारी जीआई प्रीति को फोन करने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी खंभे पर तार जोड़ने का काम पूरा नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत और बातचीत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह उठता है। कि जब खंभा खड़ा करने का काम किया गया था तो उस पर तार खींचने और बिजली व्यवस्था को पूरा करने की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या खंभा लगाने के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया या फिर काम अधूरा छोड़कर फाइलों में ही व्यवस्था पूरी मान ली गई? दो साल से खंभा खड़ा फिर भी समाधान क्यों नहीं कॉलोनीवासियों का कहना है। कि यदि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खंभा लगाया गया था तो उसका उपयोग अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? आखिर किस वजह से तार जोड़ने में इतनी देरी हो रही है? क्या विभाग के पास संसाधनों की कमी है।

या फिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं? इन सवालों का जवाब बिजली विभाग को देना चाहिए। बिजली गुल होने से बढ़ती परेशानी ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में कई घंटे बिजली गायब रहने की समस्या भी बनी रहती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है। कि विभाग केवल खंभे खड़े करने तक सीमित न रहे। बल्कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जमीन पर काम भी करे। ग्राम प्रधान तक पहुंची शिकायत फिर भी कार्रवाई का इंतजार जब कॉलोनीवासी ग्राम प्रधान तक अपनी समस्या लेकर पहुंचे और संबंधित अधिकारी से फोन पर बात किए जाने की जानकारी मिली तो लोगों को उम्मीद जगी कि जल्द समाधान होगा। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है। कि अब तक खंभे पर तार नहीं खींचे गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बिजली विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए अब सवाल यह है। कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सराय उमर कॉलोनी की इस समस्या का संज्ञान लेंगे? क्या मौके पर निरीक्षण कर अधूरे कार्य को पूरा कराया जाएगा? या फिर कॉलोनीवासियों को इसी तरह इंतजार करना पड़ेगा? ग्रामीणों की मांग है। कि बिजली विभाग जल्द से जल्द खंभे पर तार खिंचवाए और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जांच कर स्थायी समाधान करे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि खंभा लगाने के बाद काम अधूरा क्यों छोड़ा गया।फिलहाल सराय उमर कॉलोनी में खड़ा बिजली का खंभा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के लिए कब कदम उठाते हैं और करीब दो साल से अधूरे पड़े इस काम को आखिर कब पूरा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *