Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव तालिबपुर उर्फ तालमपुर में हुए खूनी संघर्ष में घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ स्थित सैनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।सैनी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. मूलचंद सैनी के अनुसार, घायल गोपाल पुत्र हरकेश के सिर की हड्डी टूट गई है और दिमाग में सूजन है। वहीं, हरपाल सैनी के सिर में भी गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार किया जा रहा है।

मामले में चांदपुर पुलिस ने 15 नामजद तथा पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संघर्ष के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *