Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सम्भल पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार, 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दीl अभियान के अंतर्गत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या आपात स्थिति में वे संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। महिला सुरक्षा के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। मोबाइल के माध्यम से आपातकालीन कॉल और पैनिक बटन के उपयोग के बारे में भी समझाया गया।सम्भल पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। पुलिस ने अभियान के माध्यम से महिलाओं को बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं सामने रखने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *