अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़) कस्ता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवाना के मजरा टेमरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भगवानदास, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा, ग्राम प्रधान वीरेंद्र वर्मा सहित विद्यालय के अध्यापकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
