Spread the love

मो0 आलम

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़) मैगलगंज वन रेंज के अंतर्गत आने वाले बेहजम क्षेत्र में भूलनपुर-अल्लीपुर मार्ग पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया।
घटना का समय: बीती रात करीब 10:00 बजे तेंदुआ सड़क पार करता और चहलकदमी करता दिखा।

स्थान: भूलनपुर-अल्लीपुर मुख्य मार्ग (मैगलगंज वन रेंज, बेहजम)।मौजूदा स्थिति: सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की मांग: ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और सुरक्षित रेस्क्यू करने की गुहार लगाई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।ग्रामीणों को रात के समय अकेले बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *