Spread the love

‎‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को थाना रायसत्ती की मिशन शक्ति टीम ने रेलवे स्टेशन हातिम सराय पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं,हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई अभियान के अंतर्गत उपनिरीक्षक संजीव तिवारी,महिला आरक्षी माला और आरक्षी परीक्षित ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से विभिन्न हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं,जिनके माध्यम से जरूरत पड़ने पर मदद प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस टीम ने वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया।टीम ने साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, अनजान कॉल और लिंक से बचने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल शिकायत करने की अपील की।थाना रायसत्ती पुलिस का यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *