Spread the love

लोकचंद शर्मा

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद, थाना किरतपुर पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 14.10.2026 को वादिनि द्वारा थाना किरतपुर में तहरीर देकर बताया गया कि उसके पति मुजम्मिल पुत्र अनीस सास गुडडो पत्नी अनीस तथा शाहनवाज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी साहनपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर के द्वारा आयेदिन गालीगलौच तथा मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाया गया और वादिनि ने यह भी बताया कि शाहनवाज के साथ उसका हलाला कराया गया। तथा ससुरालवाले उसे जबरन तलाक देने और गर्भावस्था में गर्भ गिरने की दवा पिलाने का दवाब बना रहे थे। वादिनि से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना किरतपुर में मु. अ. स. 317/2026 धारा 64(1)/115(2)/352 बी एन एस दर्ज किया गया। दिनांक 16.10.2026 को थाना किरतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहनवाज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी साहनपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त शाहनवाज ने बताया कि उसके बड़े भाई मुख्तार के साले मुजम्मिल का निकाह 3 वर्ष पूर्व वादिनि के साथ हुआ था। दो वर्ष पूर्व मुजम्मिल द्वारा वादिनि को तलाक दे दिया गया था। इसके बाद वादिनि द्वारा अपने पूर्व पति के पास जाने की इच्छा जताने पर मेरे द्वारा इस्लाम धर्म के अनुसार वादिनि के साथ हलाला कराने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के अनुसार वादिनि द्वारा हलाले की सहमति न देने पर उसके साथ मारपीट कर जबरन मेरे द्वारा हलाला किया गया। इसके बाद वादिनि का निकाह दोबारा उसके पूर्व पति मुजम्मिल के साथ करवा दिया गया था। अभियोग में नामित अन्य वांछितो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में (1).अमर सिंह राठौर थाना प्रभारी, (2).आशीष पुनियां उप निरीक्षक ,(3). कांस्टेबल 2693 निखिल शर्मा ,(4). कांस्टेबल 3143 आयुष कुमार सभी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *