Spread the love

-सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर। मुरादाबाद रोड स्थित डायमंड सिटी में शनिवार को विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर सुंदर सिंह राणा के संयोजन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षत्रिय मंत्री हरीश ठाकुर का ठाकुर सुंदर सिंह राणा ने तलवार भेंट कर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।महाराज देवकमल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन फूल सिंह चौधरी ने किया।

वक्ताओं ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ. दीप सौरभ सिंह, जिला संयोजक सेवा संकल्प आंगन मिलन अभियान (बिजनौर), राजीव कुमार जिला महामंत्री (अमरोहा), दीपक चौधरी, दिनेश कुमार (टायर वाले), एडवोकेट संजीव कुमार, दल सिंह, अशोक कुमार,विपुल त्यागी संगठन मंत्री (गौ रक्षा दल) श्रीमती राजबाला राणा, नीतू चौहान,हेमा सिंह राणा, गोल्डी राणा सहित आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *