Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ, मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र में शनिवार सुबह रोडवेज बस और कार के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह धामपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस और मुरादाबाद डिपो की बस के बीच टक्कर होने की बात सामने आई है।

हादसे में शामिल रोडवेज बस का नंबर UP17T9083 और कार का नंबर UP20BA2534 बताया गया है। टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना में किसी की जान जाने या गंभीर जनहानि की सूचना नहीं मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *