Spread the love

उत्तम कुमार

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) थाना रामकोट क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह पूर्व बीएससी की 21 वर्षीय छात्रा अंजलि की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कोचिंग संचालक को पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत प्रजापति (पुत्र शिव सहाय प्रजापति, निवासी परसेहरा, थाना रामकोट) के रूप में हुई है, जो दोनों पैरों से दिव्यांग है। मृतका के परिजनों ने उस पर छात्रा को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। क्या था पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, विष्णु वर्मा उर्फ लालू की पुत्री अंजलि बीएससी की छात्रा थीं। घटना वाले दिन गुरुवार को जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई परिजनों ने जब दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए अंजलि का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई।पुलिस कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही रामकोट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक रंजीत प्रजापति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का बयान: थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया और कथित प्रताड़ना का इस घटना से क्या संबंध था, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *