Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़)। जे.एस. सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के होनहार छात्रों ने औषधीय नवाचार की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। कॉलेज के छात्र अंकित कुमार और ओम् शिवम मौर्य ने संस्थान के मार्गदर्शन में एक ‘एंटी-डायबिटिक जूस’ तैयार किया है।इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और प्राकृतिक औषधीय उत्पादों के विकास में विद्यार्थियों के हुनर को सामने लाना है।

छात्रों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल नॉलेज) का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। ​संस्थान के शिक्षकों ने छात्रों के इस शोध और रचनात्मक सोच की जमकर सराहना की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स युवाओं को वैज्ञानिक शोध और नवाचार के प्रति प्रेरित करते हैं। हालांकि, चिकित्सकों और विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह के इलाज में इस जूस के सटीक प्रभाव और वैज्ञानिक पुष्टि के लिए अभी विस्तृत क्लीनिकल परीक्षण आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *