Spread the love

रोनिक गोयल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)
नहटौर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मोहल्ला पूर्वी चौधरियान स्थित शिव मंदिर में नौ दिवसीय दुर्गा चालीसा एवं कवच पाठ के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। मंगलवार को अतुल वर्मा और मोहित प्रजापति ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सीकरी बुजुर्ग, फूलसंदा, खेड़ी जाट, नवादा चौहान, सिकंदरपुर, महमूदपुर करीमपुर, कासमपुर लेखराज, शादीपुर और सादीकाबाद समेत विभिन्न गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, आशु कौशिक, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल प्रजापति, बंटी शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *