Spread the love


संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया

हीमपुर दीपा,बिजनौर पीपीएन। कोरोना महामारी में सभी गांवों व शहरों में सफाई का कार्य बड़े ही जोरों से चल रहा है ।यहां भी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलेमपुर खादर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान भीष्म सिंह सैनी ने गांव में सफाई अभियान चलाया। उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाना है। समस्त गांव की नालियों की सफाई कराई

जा रही है और गांव को बड़े पैमाने पर स्वच्छ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी ग्राम पंचायत सलेमपुर खादर में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है क्योंकि समस्त ग्रामवासी नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा कि हमें अपने आसपास स्वयं भी सफाई रखनी चाहिए। यह हमारा भी परम कर्तव्य है। हमें अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए ।अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा प्राथमिक कार्य है ।हमें इस पर ध्यान देना चाहिए ।गांव की सफाई का ध्यान आगे तक रखा जाएगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *