अफजाल हुसैन
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखण्ड सम्भल की ग्राम पंचायत केमा, कवलपुर सराय, रिठाली, अख्तियार ठिलूपुरा, अख्तियारपुर तगा एवं मंडलाई के पंचायतघरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायतघरों में पाई गई कमियों को दो दिन के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही पंचायतघरों का नियमित संचालन एवं पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए पंचायत सहायकों का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए।

वहीं, बंद पाए गए पंचायतघरों के पंचायत सहायकों को नोटिस जारी करते हुए सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पंचायतघरों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
