Spread the love

मौ. अरबाज़

सम्भल (परिपटी न्यूज़) ​सम्भल के उपनगरी सराय तरीन स्थित राष्ट्रीय लोक दल के शहर कार्यालय पर रविवार, 6 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मो. शारिक ज़ीलानी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत करना और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रणनीतिक तैयारी शुरू करना था। ​बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष मो. शारिक ज़ीलानी ने कहा, “हम सभी राष्ट्रीय लोक दल के समर्पित

सिपाही हैं। हमारी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत करें, ताकि 2027 में एनडीए की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिया-उर-रहमान बरकाती ने किया। बैठक के समापन पर शहर अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की।
​इस दौरान एडवोकेट वाइज़ ख़ान, फ़ारदीन बरकाती, गुल मोहम्मद, ज़िया-उर-रहमान बरकाती और रेहान सलमानी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *