Spread the love

‎‎अफजाल हुसैन‎‎

संभल ( परिपाटी न्यूज़) सिरसी। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिरसी कस्बे में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मास्टर मोहम्मद अजीम के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजरा। इस दौरान बच्चे, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।‎‎जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा” समेत विभिन्न नारों से सिरसी की गलियां गूंज उठीं। लोगों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।‎‎इस अवसर पर मास्टर मोहम्मद अजीम ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत

मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की शिक्षाओं को याद करना और उनके बताए हुए नेक रास्ते पर चलने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि समाज में इंसानियत, आपसी भाईचारा, प्रेम और मोहब्बत को मजबूत करना जरूरी है। साथ ही देश में अमन, शांति और आपसी सौहार्द कायम रखने का संदेश भी दिया गया।‎‎जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे

का इजहार किया। इस मौके पर कुछ लोगों की ओर से पकवान तैयार कराए गए और उन्हें तबर्रुक के तौर पर लोगों के बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।‎‎जुलूस कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते लोगों में उत्साह और अकीदत का माहौल रहा। अंत में दुआ के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी का समापन किया गया।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *